मोटपा कैसे कम करें। जो एक आम समस्या है| How to reduce obesity which is a common problem

मोटपा (obesity)-

मोटपा अधिक होना एक आम समस्या है जो अधिकतर सभी लोगों को होती है लेकिन गर्मियों के मौसम में वजन का अधिक होना आपको परेशानी में डाल सकता है क्योंकि गर्मियों के मौसम में बढ़ा हुआ वजन आपको कई परेशानियां दे सकता है।

मोटपा तेजी से बढ़ता है जिसके पीछे की वजह आलस का आना। इसी वजह से इंसान सुबह व शाम जरूरी व्यायाम व घूमना कम कर देता है। ऐसे में लोग अपने घरों में बैठना ज्यादा पसंद करते हैं।

कैसे गर्मियों के मौसम में वजन को घटाया जा सकता है वो भी बेहद आसान तरीकों से। इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

खाने में तरबूज का सेवन करें –

तरबूज आपके वजन को घटा सकता है। तरबूज एक तो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है साथ ही साथ आपके शरीर के अंदर से गंदगी को बाहर निकाल देता है। विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है तरबूज। तरबूज शरीर के बढ़े हुए वजन को घटाता है और आपकी त्वचा को सुंदर और चमकदार भी बनाता है।

अधिक पानी का सेवन करें –

दोस्तों पानी गर्मियों में एक औषधिक का काम करता है। पानी का जितना सेवन आप करते हो उतना ही आपके शरीर का पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। पानी की अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में सूखा रोग नहीं लगता है और वजन आसानी से घटने लगता है।

सलाद अधिक सेवन करें –

गर्मियों में हमें सलाद का अधिक सेवन करना चाहिए। सलाद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें से एक है सलाद में फाइबर का होना। यदि हम नियमित गर्मियों में सलाद का सेवन करते हो तो आपका वजन घटने लगेगा। दिन में भी आप सलाद खासकर की वेजिटेरियन सलाद को अधिक खाएं।

How to reduce obesity

How to reduce obesity

पानी खाना खाने से एक घंटा पहले पीएं –

खाना खाते समय प्यास कभी भी लग सकती है। लेकिन पानी आप खाना खाने से पहले जरूर पीएं। खासकर की गर्मियों में यदि आप खाना खाने से एक घंटा पहले पानी पीते हैं तो इससे आपकी भूख कम लगेगी। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। और शरीर को अधिक कैलोरीज नहीं मिल पाती है।जिसकी वजह से वजन नहीं बढ़ता है।

पानी को सिप करके पीएं –

जी हां आपका वजन जरूर घटेगा यदि आप पानी को आराम से सिप करके पीते हैं। पानी को हमेशा बैठकर ही पीएं खड़े होकर नहीं। इस तरीके से आप गर्मियों में अपना वजन आसानी से घटा सकते हो।

रोज एक या दो भीगें बादाम का सेवन करें –

बादाम प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है। जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटानिम ई मैग्नीशियमए कैल्शियम और जिंक पाए जाते हैं। बादाम वजन घटाने का काम करता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि बादाम का सेवन आपको अधिक नहीं करना है।

घर पर बनाएं हर्बल ड्रिंक्स –

जी हां दोस्तों गर्मियों में यदि आप वजन घटाना चाहते हो तो अपने घर में पुदीने खीरे और नींबू के रस से तैयार की हुई हर्बल ड्रिंक का सेवन करें। समय- समय पर प्यास लगने पर आप यदि इस हर्बल ड्रिंक को लेते हैं तो इससे आपका वनज तेजी से घटने लगेगा।

टहलना जरूरी –

टहलना एक तरह का व्यायाम है। जो इंसान की सेहत को ठीक रखता है। आपको व्यायाम के बारे में तो पता ही है। सुबह और शाम दोनों समय आप छोटे-छोटे व्यायाम कर सकते हो। आधा घंटा सुबह और आधे घंटे शाम को जरूर टहलें। जल्द ही वजन घटने लगेगा।

परहेज करें जंक फूड और फस्ट फूड –

एैसे में जरूरी है कि आप तेल से बनी चीजों का सेवन बंद करें और बर्गर व पिज्जा से दूरी बना लें।
एैसा यदि आप करते हो तो यकीनन आपका मोटापा कुछ ही दिनों में घट जाएगा। और आपको फर्क भी दिखेगा।
फस्ट फूड हमेशा शरीर को खराब करते हैं। स्वाद के चक्कर में फंसकर इंसान अपनी सेहत से खिलड़वाड़ करता है।
आप यदि इन बताए गई बातों पर यकीन करते हैं तो इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। और आपका वजन घट जाएगा।